आतंक मचा रहे बंदर को शिकारियों ने पकड़ा, दर्जनभर लोग हुए थे घायल
Monkey:कुशीनगर में बीते एक पखवाड़े से फाजिलनगर बाजार में आतंक का पर्याय बने बंदर को बुधवार की दोपहर आए शिकारियों की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ लिया। यह बंदर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को अपने हमले में घायल कर चुका था।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8,9,11 व 14 में बीते पखवाड़े से इस बंदर ने आतंक फैला रखा था। हास्पिटल रोड, पुराना सिनेमा हाल रोड व बघौचघाट रोड होते हुए गड़हियां मोड़ आदि स्थानों पर राह चलते स्कूली बच्चों सहित राहगीरों, दो पहिया वाहन चालकों पर हमला करके घायल कर देता था।
उसके हमले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके है। लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए नपं ने शिकारियों की टीम को बुलवाया जिन्होंने वार्ड नंबर 11 में जाल बिछाकर गड़हियां मोड़ के पास बंदर को पकड़ लिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस दौरान सभासद कमलेश वर्मा व सभासद राहुल सिंह विवेक प्रताप सिंह गोलू, रिंकू यादव, अमन पांडेय, धनंजय सिंह, दीपू कुमार, राज कुमार गुप्ता, मोहन प्रसाद, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
