Molestation: UP के रहने वाले युवक की रूस की विदेशी लड़की से शर्मनाक करतूत, छेड़छाड़ के बाद किया जानलेवा हमला, फिर..
Molestation: यूपी के रहने वाले वाले युवक की इस शर्मनाक करतूत ने सभी को शर्मसार किया है।
उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्य में जाकर युवक की इस हरकत से पुलिस भी दंग रह गई है।
हैरानी की बात है कि यूपी के इस युवक की इस शर्मनाक करतूत सोशल मीडिया में जमकर
वायरल भी हो रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के रहने वाले युवक ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में
एक रूस की रहने वाली विदेशी लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कीं।
होटल से काम को निकलीं विदेश लड़की के साथ नीलकंठ बाईपास मार्ग पर
सहारनपुर के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवक ने
जानलेवा हमला किया। लोगों ने जख्मी युवती को अस्पताल पहुंचाया।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक, रूस की 27 वर्षीय युवती नीलकंठ बाईपास रोड पर
निकली थी। इस बीच भूतनाथ मंदिर के पास अनुज पुत्र चरण सिंह निवासी तीतरो
सहारनपुर यूपी से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि अनुज ने
बातचीत के दौरान छेड़छाड़ (Molestation) करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसने जानलेवा हमला किया। राहगीरों ने यह देखा,
तो बीच-बचाव के दौरान अनुज फरार हो गया। जख्मी हालत में युवती को स्थानीय लोगों ने
लक्ष्मणझूला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने
उसे एम्स रेफर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
विदेशी पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
एएसपी शेखर सुयाल भी एम्स पहुंचे। उन्होंने ट्रांसलेटर के जरिए युवती से बात की।
आरोपी के बारे में पता चलने पर लक्ष्मणझूला क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया।
पीड़िता ने शिकायत नहीं दी। पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया।
