Molestation:कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा, दोनों का किया ये हाल
molestation:मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में अकेला पाकर
ससुर की नीयत खराब हो गई। बहू को पकड़ने के बाद उसके साथ molestation की।
विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर
जिठानई उसे बचाने आई, तो ससुर ने उसे भी नहीं छोड़ा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की।
वहां सुनवाई न होने पर एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ये है मामला
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया।
इसमें बताया कि 13 सितंबर की शाम पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे।
घर में केवल उसके ससुर मौजूद थे। शाम के समय वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी,
यह भी पढ़ें :Molestation:राह चलती बेटियों को छेड़ा तो पहुंच जाएंगे यमराज के पास:CM Yogi
तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर molestation शुरू कर दी। अचानक ससुर का ये रूप देख कर
वह भयभीत हो गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो ससुर ने उसकी पिटाई कर दी।
जेठानी को भी नहीं छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर आईं जेठानी पर भी ससुर टूट पड़ा
और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने ससुर से खुद को बचाया और घर से भाग निकलीं।
इसके बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
बाद में पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपी ससुर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
