molestation:ब्यूटी पार्लर संचालिका से मनचलों ने की छेड़खानी, पुलिस ने दोनों को दबोचा
molestation: प्रखंड के तरवां में कौशल विकास योजना से संचालित ब्यूटी पार्लर की
संचालिका के साथ छेड़खानी के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- Advertisement -
- Advertisement -
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि मंगलवार को संचालिका के
पति नन्दलाल प्रसाद द्वारा पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है
कि उनकी पत्नी के साथ कुछ मनचले रास्ते में छेड़छाड़ कर रहे थे।
विरोध करने व समझाने पर वे लोग गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
पुलिस को सूचना मिलने पर संध्या पहर दो अभियुक्त तरवां निवासी विकास कुमार
और निवास कुमार को गिरफ्तार कर मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जेल भेज दिया गया है।
