Molestation:किराएदार ने किराए के बदले मकान मालिक को सौंप दी पत्नी, महिला की शिकायत पर केस दर्ज
molestation: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया है
कि उसके पति ने उसे मकान के किराए की एवज में मकान मालिक को सौंप दिया।
मकान मालिक ने उससे कई बार गंदी हरकत की। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज में छह लाख रुपये मांगने का
भी आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने मकान मालिक पर छेड़खानी (molestation) और पति व अन्य
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
नौरंगाबाद इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस के एक
गांव में हुई थी। ससुराल वाले शुरुआत से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
इस दौरान एक बेटी हुई। इसके बाद पति नोएडा लेकर गया। वहां प्रेमवीर नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर
रहने लगा। प्रेमवीर भी मूलरूप से सिकंदराराऊ का ही रहने वाला है। प्रेमवीर गलत हरकत करने लगा।
इस बात को पति को बताया तो पति ने कहा कि उसके घर में किराए पर रहते हैं।
यहां रहने के लिए यह सब करना पड़ेगा। हालांकि वह प्रेमवीर का विरोध करते हुए खुद की आबरू को बचाती रही।
इसी बीच पति 6 लाख रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर पति ने मारपीट की और बीती दो 2 जनवरी को रात
में अलीगढ़ स्टेशन पर छोड़। तीन साल की बेटी को भी छीनकर ले गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं।
उससे फोन पर बात करता है। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि
महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
