संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग गायब, पिता पहुंचे थाने लगाई मदद की अपील
कुशीनगर में सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम गदाई पट्टी निवासी एक नाबालिग युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर परिजनों ने सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप तलाश की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार से ग्राम गदाई पट्टी निवासी निवासी संदीप श्रीवास्तव ने सेवरही पुलिस को सौंपे गए तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र अंश उर्फ मुन्ना उम्र लगभग 14 वर्ष सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे परिजनों के किसी बात से नाराज होकर घर से कही चला गया।
काफी देर बाद तक जब वह घर वापस नहीं लौटा परिजन किसी अनहोनी को लेकर चिंतित व परेशान हो सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप गुमशुदा युवक की तलाश किए जाने की गुहार लगाई।
इस दौरान सेवरही पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता युवक की तलाश में जुट गई।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सेवरही धीरेंद्र राय ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
