Missed calls:पत्नी के मोबाइल पर किसकी आई मिस्ड कॉल? देखते ही गुस्से से पागल हुआ पति, और फिर….
missed calls: पत्नी के मोबाइल पर किसी नंबर से मिस्ड कॉल क्या आई पति का गुस्सा सातवें आसमान पर
पहुंच गया। पति ने पत्नी को जमकर पीटा। पीटते-पीटते सड़क पर ले गया।
वहां घसीट कर पीटने लगा। इस दौरान मां-बाप बचाने आए तो उन पर भी हमला बोल दिया।
पत्नी किसी तरह पति के चंगुल से छूटी तो सीधे थाने पहुंची और तहरीर देकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पत्नी ने अपनी तहरीर में बताया कि बुधवार रात 10 बजे के करीब उनके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से
मिस्ड कॉल (missed calls) आई। उस वक्त पति वहीं पर मौजूद था। पति ने पूछा किसका नम्बर है?
तो उसने बता दिया कि अनजान नम्बर है, नहीं पता कि फोन किसका है।
इस पर पति ने मोबाइल देखा और उस पर भड़क गया। उसने गालियां देनी शुरू कर दी।
आपत्ति करने पर पीटना शुरू कर दिया। पीटते-पीटते पति पत्नी को सड़क पर ले आया और वहां भी घसीटकर पीटा।
बहू को पिटता देख सास-ससुर (पति के माता-पिता) उसे बचाने आए तो उसने उन पर भी हमला बोल दिया।
काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद पति वहां से कहीं चला गया।
इसके बाद पत्नी सहजनवां थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
