Misdemeanor: रिश्तेदारी में गई महिला को दलालों ने बेचा, विरोध करने पर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Misdemeanor: रिश्तेदारी में गई महिला को दलालों ने बेचा, विरोध करने पर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

misdemeanor:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भतीजे के साथ रिश्तेदारी में गई

महिला की बिक्री करने का मामला सामने आया है। महिला को बेचने के बाद

- Advertisement -
- Advertisement -

उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

जब महिला को वापस लेने पति रिश्तेदारी में पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज की गई।

वहीं पुलिस ने इस मामले में जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पति कोर्ट पहुंचा जिसके बाद

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये मामला हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक की शादी पड़ोस के गांव की रहने

वाली युवती के साथ हुआ था। दोनों के चार बेटी और एक बेटा है।

महिला कुछ माह पहले अपने भतीजे के साथ मायके गई हुई थी।

युवक जब पत्नी को वापस लेने पहुंचा तो भतीजे ने उसे साथ भेजने से मना कर दिया।

इसके बाद युवक दूसरे दिन अपनी बेटी और भाई के साथ पत्नी को लेने पहुंचा गया।

तब उसे जानकारी लगी कि संदीप सिंह और उत्तराखंड के सितारगंज के गांव निवासी

श्याम सिंह उर्फ हनी निवासी कश्मीर सिंह, रतन फार्म निवासी छिन्दो कौर ने मिलकर

महिला को सितारगंज के कसमौट निवासी सेवा सिंह के हाथ बिक्री कर दी है।

आरोपी विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

11 जनवरी को युवक ने फोन पर विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस शिकायत करने पर युवक और बच्चों के अपहरण करने की बात कही।

वहीं, महिला के बारे में दोबारा पूछने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई।

इसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा जहां शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...