Misdemeanor: चीज दिलाने के बहाने ले गया पार्क, रातभर तलाश करते रहे परिजन, सुबह मिली तो सुनाई आपबीती

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Misdemeanor: चीज दिलाने के बहाने ले गया पार्क, रातभर तलाश करते रहे परिजन, सुबह मिली तो सुनाई आपबीती

misdemeanor: हरियाणा के यमुनानगर में दुकान पर सामान लेने गई 11 वर्षीय बच्ची को चीज दिलाने के बहाने युवक अपने साथ सिटी सेंटर पार्क में ले गया। वहां आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लापता होने पर परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। सुबह बच्ची मिली तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। यहां वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है और फैक्टरी में काम करती है।

छह मई की देर शाम करीब आठ बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर बाद घर लौट कर नहीं आई। इस पर उसने दुकान के आसपास और कॉलोनी में तलाश की। बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। वह उसकी रातभर तलाश करते रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ सिटी सेंटर पार्क में ले गया

महिला ने बताया कि तलाश के दौरान सुबह उसकी बच्ची उन्हें शादीपुर एचडीएफसी बैंक के पास मिली। जब उसकी बच्ची ने उसे बताया कि जब वह दुकान पर आ रही थी तो रास्ते में शादीपुर में किराये पर रहने वाला असम का संतोष साहनी उसे चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ सिटी सेंटर पार्क में ले गया। वहां आरोपी ने पार्क में ही उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

 

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। जांच अधिकारी मुकेश कुमारी का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related