Millionaire:गुड़िया ने करोड़पति को ऐसे बना दिया कंगाल, रोज रात भाई-बाप से करवाती थी ये कांड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Millionaire:गुड़िया ने करोड़पति को ऐसे बना दिया कंगाल, रोज रात भाई-बाप से करवाती थी ये कांड

millionaire: राजधानी जयपुर की खोह नागोरियान पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में

एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। महिला ने पहले तो जयपुर के एक करोड़पति को अपने झांसे में ले

- Advertisement -
- Advertisement -

लिया और फिर उससे मंदिर में शादी कर उसके साथ रहने लगी। शादी करने के बाद इस जालसाज महिला ने अपने

पिता और भाई के साथ मिलकर ऐसा खेल खेला कि करोड़पति को कंगाल बना दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रेहाना और उसके भाई सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ने मिलकर इलाके के रहने वाले एक करोड़पति प्रॉपर्टी कारोबारी शंकरलाल को ठगा था।

सबसे पहले साल 2010 में शंकर लाल की मुलाकात रेहाना से हुई। उस समय उसने अपना नाम गुड़िया बताया था।

इसके बाद इस महिला ने अपने जाल में कारोबारी को फंसाना शुरू कर दिया।

पहले तो उससे बात करना शुरू की और फिर कारोबारी के साथ मंदिर में शादी कर ली।

फिर रेहाना और उसके परिवार द्वारा कारोबारी शंकरलाल की ठगी का सिलसिला शुरू हुआ।

पहले अपने नाम करवाता प्लाट फिर ऐंठ लिए 10 लाख

पुलिस के मुताबिक रेहाना ने सबसे पहले कारोबारी से 13 लाख रुपए का प्लॉट अपने नाम करवा लिया।

इसके बाद लाखों के गहने और 10 लाख से ज्यादा कैश कारोबारी से ऐंठ लिए।

अलग- अलग बहाने से रेहाना ने शंकरलाल से काफी सारे रुपए ऐंठ लिए। धीरे- धीरे शंकर लाल को रेहाना की

जालसाजी समझ आने लगी। उसने पैसे देने से मना कर दिया तो रेहाना जबरदस्ती पर उतर आई।

पिता व भाई ने असलहे की नोक पर ले लिए मकान के कागजात

कई बार रात के समय रेहाना का पिता और उसका भाई सद्दाम शंकरलाल के साथ मारपीट करते

और उसे हथियार दिखाकर धमकी देते। इन लोगों ने असलहे की नोक पर शंकर लाल से सादे स्टांप पेपर पर साइन भी

करवा लिए। इतना ही नहीं वे उसके मकान के दस्तावेज भी अपने साथ लेकर चले गए।

महिला ने इसके अलावा शंकरलाल से करीब 10 लाख रुपए और भी ऐंठे थे।

इसके बाद दोनों भाई बहन अपने गांव औरंगाबाद चले गए थे। जिसके बाद शंकर लाल ने सभी के

खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इस मामले में गिरफ्तारी हुई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related