Mesh:मिस कॉल से जाल में फंसाया, राजा बनकर ली शादी…सामने आया द केरल स्टोरी जैसा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mesh:मिस कॉल से जाल में फंसाया, राजा बनकर ली शादी…सामने आया द केरल स्टोरी जैसा मामला

mesh: द केरल स्टोरी जैसी दर्द भरी एक दास्तां कानून की दहलीज तक पहुंची है। प्रियंका बख्शी को पहले मिस कॉल के जरिए जाल में फंसाया गया।

इश्क का ड्रामा रचा, धर्म बदलवा दिया। बंधक बनाकर रखा। नमाज पढ़ाई। हिजाब पहनाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

बाद में तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहनपुरा, रकाबगंज निवासी प्रियंका बख्शी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। मुकदमे में पति, सास, ससुर और तीन ननद नामजद हैं।

प्रियंका ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि एक दिन एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने अपना नाम राजा बताया। उससे दोस्ती करने के लिए कहा। उसने फोन काट दिया।

इसके बाद लगातार फोन आने लगे। राजा बनकर फोन करने वाले लड़के ने उसे जाल में फंसा लिया।

उससे दोस्ती कर ली। वह उससे मिलने लगी। राजा ने उस पर शादी का दबाव बनाया।

एक दिन अपने घर लेकर गया। आरोपित दरगईया, बालूगंज का निवासी है।

आरोपित के घर पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन सरक गई। उसे पता चला कि आरोपित राजा दूसरे समाज से है।

उसका असली नाम मुईन खान है। उसने यह जानने के बाद वहां से भागकर आने का प्रयास किया।

आरोपित औैर उसके परिजनों ने बंधक बना लिया। जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।

नवंबर 2018 में उसका नाम निशा खान रख दिया। निकाह के बाद उसके एक बेटा हुआ।

उसे घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। घर में कैद रखा। राजा मारपीट करने लगा।

ससुरालीजन भी उसका साथ देते थे। 17 फरवरी 2020 को आरोपित ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

कई दिन तक वह सदमे में रही। हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली।

मुकदमे में छह को किया नामजद

कोर्ट के आदेश पर मारपीट, धोखाधड़ी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन

प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

मुकदमे में पति राजा उर्फ मुईन खान, ससुर मोहम्मद रियाज, सास जरीना, ननद बुशरा, मुस्कान और तनु नामजद हैं।

युवतियों को फंसाता है

पीड़िता का आरोप है कि राजा उर्फ मुईन इसी अंदाज में हिंदू युवतियों को फंसाता है।

कई युवतियों को उसने अपने जाल में फंसाया था। इसकी जानकारी उसे

फोटो देखने के बाद हुई। पीड़िता ने मुकदमे के साथ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।

एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि मुकदमे के बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।

पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...