Medical students: ATM काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, रोमांस करते लड़की के साथ मिला मेडिकल छात्र, फिर क्या हुआ?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Medical students: ATM काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, रोमांस करते लड़की के साथ मिला मेडिकल छात्र, फिर क्या हुआ?

medical students: बिहार रोमांस करने के लिए प्रेमी जोड़े एटीएम केबिन का उपयोग करने से भी नहीं डरते।

राजधानी पटना में पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में एटीएम के अंदर प्रेमी युगल को पकड़ा।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस को एटीएम काटने की खबर मिली थी। लेकिन जब जवान वहां पहुंचे तो देखा कि

अंदर कोई चोर नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका अश्लील हरकत कर रहे हैं।

यह मामला बीते बुधवार की देर रात ढाई बजे के करीब कंकड़बाग का है।

कंकरबाग थाना इलाके के शालीमार मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से दोनों को पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चोर एटीएम को काट रहे हैं। लेकिन पुलिस पहुंची तो वहां रोमांस चल रहा था।

पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रमिका मेडिकल के छात्र (medical students) हैं। डेढ़ घंटे से वे एटीएम के अंदर थे।

पुलिस ने पूछताछ और सत्यापन करने के बाद दोनों को छोड़ दिया।

दरअसल, देर रात एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में छात्र-छात्रा की तस्वीर मुंबई में बैठे सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों को दिखी।

उन्हें लगा कि देर रात कोई असामाजिक तत्व एटीएम में घुसकर उसे काटने की कोशिश कर रहा है।

फौरन सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने स्थानीय कंकड़बाग थाने की पुलिस को इस बात की सूचना दी।

एटीएम काटे जाने की खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जैसे ही पुलिस एटीएम के भीतर मिली वहां किनारे छात्र-छात्रा अश्लील हरकत करते मिले।

दूसरी तरफ एकाएक पुलिस को देख दोनों अवाक रह गये। उन्होंने पुलिस को बताया कि

डेढ़ घंटे से वे एटीएम के अंदर थे। दोनों को लगा कि देर रात यहां कोई नहीं आयेगा।

पूछताछ के दौरान प्रेमी युगल हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगने लगे। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related