mastermind: खुद को डाॅन बताने वाली मास्सटरमाइंड की महिला मित्र को क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा
mastermind: मध्य प्रदेश की क्राइम ब्रांच टीम ने सराफा डीलर से 35 लाख रुपए की लूट करने
वाले मास्टरमाइंड (mastermind) की महिला मित्र व उसके दो अन्य साथियों को पकड़ा है।
टीम ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किये हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर
खुद को डॉन बताया और हथियारों के साथ फोटो व विडियो भी डाला हुआ है।
क्राइम ब्रांच के पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को गुमराह किया
और बताया कि यह फोटो उसके दोस्त द्वारा चार साल पहले खींचे गए थे।
सोशल मीडिया पर अपलोड किये गए फोटो में महिला ने लिखा…. ‘शेरनी अभी जिंदा है’।
काफी लंबी मशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला और उसके दो तीन साथियों को धर दबोचा।
सोशल मीडिया पर डाली हथियार के साथ तस्वीरें
सोशल मीडिया पर महिला ने जो फोटो और विडियो अपलोड की है, उसमे महिला ने कट्टा और रायफल ली हुई है।
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि यह तस्वीरें बहोड़ापुर की रहने वाली सिमरनप्रीत कौर के हैं।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो
उसने बताया कि पड़ाव में 35 लाख की लूट और होटल होरिजान प्लाजा पर फायरिंग करने वाला
आरोपित अंकित जादौन उसका दोस्त है। महिला ने बताया कि यह पूरे हथियार उसके थे
और उसने यह फोटो चार साल पहले ली थी। टीम ने उसे पूछताछ कर के छोड़ दिया,
लेकिन इसके बात उसने क्राइम ब्रांच के अंदर का ही फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वहीं क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा ने महिला के पीछे एक टीम लगाई हुई थी,
जो लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। महिला की गतिविधियां संदिग्द्ग लगी,
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात को उसके घर दबिश दी, तभी उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए।
महिला के साथियों के पास से भी तीन अवैध हथियार बरामद हुए। क्राइम ब्रांच ने सिमरनप्रीत कौर के साथ
हनी यादव और सौरभ राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सिमरनप्रीत पहले अंकित की दोस्त थी
लेकिन अब वह हनी यादव के साथ रहती है। सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।
खुद को बताती थी डॉन
बता दें कि सिमरनप्रीत कौर लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। महिला अक्सर लोगों को हनी यादव और
अंकित जादौन के नाम से धमकी भी देती थी। सोशल मीडिया पर यह महिला खुद को डॉन बताती थी।
महिला ने जो भी फोटो या वीडियो डाला है उसमें अन्य युवक भी दिख रहे हैं। पुलिस इन युवकों की भी तलाश कर रही है।
