Massage parlour:लॉज में मसाज पार्लर की आड़ में चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा
massage parlour: यूपी के औरैया जिले में सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में
पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन सभी पर
मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी में है. इस मामले को लेकर
पूरे इलाके में हंगामा मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में
कुछ और नाम सामने आ सकते हैं. इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है.
पिछले कुछ दिनों में कानपुर में दो बार सैक्स रैकेट पकड़े गए हैं.
कानपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है.
यहां थाना रेल बाजार स्थित होटल संतोष राज में पुलिस ने छापा मारकर 6 लड़के और लड़कियों को पकड़ा है.
इससे पहले भी कानपुर पुलिस ने होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था.
इलाके में मचा हड़कंप
एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि काफी समय से होटल संतोष राज में सैक्स रैकेट
चलने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर शनिवार को उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ
छापा मारा. होटल में छापेमारी की कार्रवाई लगते ही हड़कंप मच गया.
6 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 6 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है.
छापेमारी के दौरान होटल से शराब व बियर की बोतलों समेत भारी मात्रा में
आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. छापेमारी की सूचना पर होटल संचालक मौके से फरार हो गया.
होटल गैलेक्सी में चल रहा था रैकेट
बता दें कि कानपुर पुलिस ने फीलखाना थानाक्षेत्र के होटल रॉयल गैलेक्सी में चल रहे
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 1 महिला, 3 कॉलगर्ल
समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया. ये सब मौके पर रंगरेलियां
मना रहे थे. मौके से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं.
लखनऊ में भी हुई थी छापेमारी
इससे पहले लखनऊ के पॉश इलाके में पिछले महीने सेक्स रैकेट पकड़ा गया था.
यहां के अलकनंदा एनक्लेव में रैकेट पकड़ा गया था, जहां से थाईलैंड की कई लड़कियां मिली थीं.
इलाके में काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियों के बाद यहां लखनऊ पुलिस ने छापा मारा था.
