Married woman: रसोई घर मे संदिग्ध परिस्थिति में एक नव विवाहिता की जलने से हुई मौत, पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Married woman: रसोई घर मे संदिग्ध परिस्थिति में एक नव विवाहिता की जलने से हुई मौत, पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी

Married woman: कुशीनगर जनपद में तमकुहीज के स्थानीय थानाक्षेत्र के नगर पंचायत स्थित बार्ड नंबर एक मे बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की जलने से मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है मृतका के मायके वालों की तरफ़ से आये उसके सगे मामा ने मौत को दहेज हत्या बताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है

- Advertisement -
- Advertisement -

जब की ससुराल वालों का कहना है कि उसकी मौत दुर्घटना बस हुई है। तमकुहीराज नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर निवासी नेहा गुप्ता पत्नी रोहित गुप्ताउम्र 22 वर्ष की बुधवार की सुबह रसोई घर मे जल कर मौत हो गयी

रोहित पुत्र उदय गुप्ता का विवाह इसी वर्ष मार्च 2024 में पटहेरवा थानाक्षेत्र के लछिया देवरिया निवासी नेहा पुत्री स्वर्गीय रमेश गुप्ता से हुई थी।

नेहा अपने भाई बहनों में सबसे छोटी थी बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती है जबकि नेहा का भाई कलकत्ता में रहता है नेहा की मौत की खबर सुन कर मौके पर पहुंचे उसके मामा अशोक गुप्ता ने बताया की नेहा के पिता के न रहने के कारण उसकी शादी मुँह मांगी रकम दे कर की थी।

शादी के बाद से ही इन लोगो ने और दहेज के लिये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था जिसके लिये पंचायत भी हुई थी वो क्या जानते थे की दहेज के लोभी उनकी भांजी को जला कर मार ही देगे उन्होने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा का कहना है की मामला संज्ञान में आया है अभी तहरीर नही मिली है ।

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने पर बिधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...