Married woman: जेब में नहीं बचे रुपये तो जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Married woman: जेब में नहीं बचे रुपये तो जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

Married woman: मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों में छोटा अपनी पत्नी को जुए में हार गया।

मामले की जानकारी जब विवाहिता को हुई तो वह पति से लड़ झगड़कर मायके लौट आई और जानकारी परिवारीजन को दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

करीब एक महीना पहले का मामला निपटाने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बैठक भी होने की

संभावना है। आरोप है कि महिला का पति अपने बड़े भाई के साथ ताश खेल रहा था,

तभी घर में काम करने वाले मजदूर ने छोटे लड़के से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम जुए में रखोगे।

छोटे भाई ने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर दिया और बड़ा भाई उसे जीत गया। जानकारी जब विवाहिता को हुई

तो पति ने कहा कि हम दोनों मजाक कर रहे थे। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया और विवाहिता मायके चली गई।

उसने एक सप्ताह बाद परिवारीजन को मामले की जानकारी दी।

उसके घरवालों ने उसको काफी मारा पीटा और कहा तुमने यह बात पहले क्यों नहीं बताई।

विवाहिता ने कहा कि मुझे मेरे पति ने काफी मारा-पीटा और धमकी दी की कि अगर किसी को बताया तो

तुम्हें व तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार देंगे। दंपति आपस में पहले से ही रिश्तेदार भी हैं।

विवाहित 15 दिन से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों का मामला निपटाने के लिए पंचायत भी हो चुकी है,

जिसमें आठ दिन का समय मांगा गया था, लेकिन मामला नहीं निपट सका।

इंस्पेक्टर अम्बर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...