Married:खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई दुल्हन, पहुंच गई दूल्हे के घर, किया ये काम
married :उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
यहां जिस लड़की से शादी तय हुई थी। वो बारात निकलने से पहले ही दूल्हे के घर पहुंच गई।
दुल्हन को ऐसा देखकर घर वाले हैरान हो गए। वहीं दुल्हन के पीछे उनके घर वाले भी पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। फिर बारात वाले दिन ही दोनों का निकाह कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
दरअसल, यहां रहने वाले युवक की शादी कुशीनगर फाजिलनगर क्षेत्र में तय हुआ था।
18 जनवरी को युवक की बारात निकलने वाला था। शादी तय होने के बाद दूल्हा दुल्हन दोनों मोबाइल पर काफी बात
करते थे। बारात जाने के 4 दिन पहले ही दुल्हन दूल्हे के घर पहुंच गई। जिसके बाद दूल्हा पक्ष के परिजन सकते में आ गए।
हालांकि युवक के समझाने पर उन्होंने दुल्हन को वापस नहीं भेजा।
दोनों ने बारात ले जाने के फैसले की जानकारी दुल्हन पक्ष के परिजनों को दे दिया। 17 जनवरी की रात दूल्हे के ही घर
दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई। 18 जनवरी को बारात निकलने से पहले दुल्हन पक्ष के परिजन लड़के के
घर पहुंच गए। बिना निकाह के लड़की को अपने घर रखने से नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात लेकर
आने से मना कर दिया। इसके बाद देर रात तक दोनों पक्षों के बीच घंटो पंचायत के बाद
दूल्हे के घर ही निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद दुल्हन पक्ष के लोग कुशीनगर वापस हो लिए।
