marriage:फेशियल कराने गया दूल्हा वहीं से रफू चक्‍कर, छोटे भाई ने दुल्हन के साथ रचाई शादी,और.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

marriage:फेशियल कराने गया दूल्हा वहीं से रफू चक्‍कर, छोटे भाई ने दुल्हन के साथ रचाई शादी,और..

marriage: यूपी के पीलीभीत में एक दूल्‍हा शादी वाले दिन फेशियल कराने के बहाने गायब हो गया।

दूल्‍हा, दूसरे दिन भी नहीं मिला। देर रात तक दूल्हे के न आने पर परिजनों ने उसके छोटे भाई के सिर पर पगड़ी सजा दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

बरेली में देररात दोनों की शादी रचाई गई। दुल्हन ने भारी मन से होने वाले देवर को ही पति के रूप में स्वीकार कर

वरमाला डाली। दोपहर को जोड़ा घर पहुंचा। शादी जरूर हुई लेकिन दूल्हे के गायब होने से खुशियां गायब थीं।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने अपने बेटे की शादी बरेली फतेहगंज पश्चिमी से तय की थी।

लड़का रिश्ते से खुश नहीं था। बाबजूद उसके 1 फरवरी की शादी की तारीख फिक्स हो गई।

बारातघर, कैटर, बैंड सभी कुछ बुक कर दिया गया। 28 फरवरी को लड़की वाले गांव में तिलक लेकर आये।

तिलक हो गया लेकिन दूल्हे की चेहरे की चमक गायब थी। परिजन उसे समझ नहीं पाए।

बुधवार दोपहर के वक्त घर में बारात निकासी की तैयारी में ढोल नगाड़े बज रहे थे, मगर इसीबीच दूल्हा गायब हो गया।

घर से वो खुद का फेशियल और ब्लीच कराने की बात कहकर गया था।

दूल्हे के गायब होने के बाद पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। देररात तक दूल्हा नही मिला

तो परिजनों ने लड़की पक्ष से वार्ता की। लोकलाज के खातिर दूल्हे के छोटे भाई को शादी को मनाया गया।

पहले वो भी तैयार नहीं था। भाई की शेरवानी में ही वो बारात लेकर बरेली पहुंचा।

पूछताछ के बाद दोस्त रिहा…

दूल्हे के पिता की तहरीर और संदेह के बाद पुलिस ने उसके तीन खासमखास दोस्तों को पूछताछ के लिये

हिरासत में लिया था। दोपहर से देररात तक पुलिस तीनों से पूछताछ करती रही।

लेकिन तीनों कुछ नहीं बता पाए। पुलिस को ये जरूर बताया कि दूल्हा रिश्ते से खुश नहीं था।

बिलसंडा के थानेदार अचल कुमार ने कहा कि पुलिस लगी है। दोस्तों को छोड़ दिया गया है।

जब दूल्हे का मोबाइल ऑफ हुआ तो तीनों घरों में थे। छोटे भाई

की शादी परिजनों ने वहां कराई है। जल्द ही दूल्हा भी मिल जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...