Marriage: शादी से पहले मंडप से क्यों भागा दूल्हा? पकड़ने के लिए दुल्हन ने भी लगाई दौड़, जानें पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी से पहले मंडप से क्यों भागा दूल्हा? पकड़ने के लिए दुल्हन ने भी लगाई दौड़, जानें पूरा मामला

Marriage: यूपी के बरेली में दूल्हा-दुल्हन को लेकर जो मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान करके रख दिया है।

यहां एक दूल्हा सात फेरों से पहले धीरे से खिसक लिया था। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई

- Advertisement -
- Advertisement -

तो वह भी उसके पीछे-पीछे दौड़ गई। बस से भाग रहे दूल्हे को पकड़ लाई और फिर मंडप में शादी की।

दरअसल दूल्हा-दुल्हन पिछले करीब ढाई साल से एक-दूसरे से प्रेम में थे।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मंदिर में मंडप सजाया गया मगर अचानक दूल्हा के मूड बदला और

वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तब दुल्हन उसको पकड़ने निकल पड़ी।

बस में बैठकर जाने की तैयारी में था तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई।

मामला बरेली जिला से संबंधित है, जहां सजे हुए मंडप परिसर से चुपचाप भागे दूल्हे को दुल्हन ने जबरन धर दबोचा

और मंदिर में शादी रचाई। दो घंटे से ज्यादा से ड्रामा चला इसे तमाम लोग देख रहे थे लेकिन साहसी दुल्हन सात फेरे लेने

तक संघर्ष करने में पीछे नहीं रही। रविवार को आपसी सहमति से लड़की वालों ने भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप

सजाया गया। सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन खुद सजी बैठी थी, दूल्हा का इंतजार हो रहा था।

काफी देर तक दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा तब दुल्हन ने उसको फोन लगाया और जानकारी ली तब पता चला कि वह भागने

की तैयारी में है। सजी सजाई दुल्हन मंडप से उठकर दूल्हा को पकड़ने गई।

बस में बैठकर भाग रहे शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन ने धर दबोचा।

दुल्हा ने कहा कि वह अपनी मां को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा।

लेकिन दुल्हन नहीं मानी और और भूतेश्वर नाथ मंदिर मंदिर परिसर में सजे मंडप ले जाकर सात फेरे लिए।

करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों मंदिर में जाकर एक-दूजे के हुए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related