Marriage: डीजे पर सालियों का डांस देखकर दूल्हे का भी टूटा सब्र, हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर लगाने लगा ठुमके
Marriage: शादियों में हर्ष फायरिंग और हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने इन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बाद भी ये चलन अभी जारी है।
कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में देखने को मिला है। यहां डीजे पर डांस के दौरान एक दूल्हा अपनी सालियों के साथ नजर आया।
यह भी पढ़ें :Marriage: ससुर ने शादी की रात दुल्हन को दिया ऑफर,पैसे लो और बेटे को छोड़ दो, और फिर..
सालियों संग डांस करते समय दूल्हे ने शेरवानी से पिस्टल निकाली और नाचते-नाचते उसे लहराने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया।
हालांकि डांस के दौरान पिस्टल से कोई गोली नहीं चली, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर जिले कई नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कुछ दिन पहले बारात आई थी।
बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ था। एक तरफ खाना शुरू हुआ तो दूसरी ओर डीजे पर डांस। डीजे पर दूल्हे की सालियां डांस कर रही थीं।
डीजे पर सालियों नाचते देखकर दूल्हे का सब्र टूट गया। दूल्हा भी डीजे पर पहुंच गया और सालियों के बीच नाचने लगे।
साली और जीजा का डांस देखकर बारातियों ने महफिल लूटनी शुरू कर दी। इसी बीच दूल्हे ने अपनी शेरवानी से पिस्टल निकाली और हाथ में लहराते हुए ठुमके लगाने लगा।
दूल्हे के हाथ में पिस्टल देखकर किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें :Marriage: शादीशुदा बेटी की मां ने ही करा दी दोबारा शादी, खुला मामला तो..
सोशल मीडिया पर वायरल 36 सेकेंड के इस वीडियो में दूल्हे ने गोली चलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पिस्टल से गोली चली नहीं। वरना कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।
वायरल वीडियो की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उसने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
