Marriage: अनोखी शादी, बिना दूल्हा पहुंची बारात, पूरी हुई शादी की रस्में, बिना दुल्हन खुशी खुशी घर भी लौटे
Marriage: अभी तक आपने अभी तक ऐसा सुना होगा कि आने वाले समय में शादियां
ऑनलाइन होगी। पर ऐसा ही कुछ हरियाणा में सच होता दिखाई दिया।
दरअसल यहां एक अनोखी शादी हुई जिसकी लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
इस वेडिंग मे दूल्हा दुल्हन विदेश में तो बारात इंडिया में गई।
दरअसल विदेश में रहने वाले दोनो लड़का लड़की यूएसए में शादी कर रहे थे
वहीं उनकी शादी की रस्में सात समुंदर पार इंडिया में की जा रही थी।
जहां लड़के वाले बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंचे थे।
ये शादी इसलिए अनोखी इसलिए थी कि क्योंकि लड़का लड़की बाराती और
घराती को ऑनलाइन देख कर शादी की सभी रस्में पूरी कर रहे थे।
शादी पहले इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने की बात घरवालो को बताई
और शादी का बोला तो वे लोग इस रिश्ते को मान गए।
लड़कीवालों के कुछ रिश्तेदार अमेरिका में भी रहते है तो कुछ रस्में
उन्होंने वहां की बाकी दूल्हे को टीका लगाने की रस्म आनलाइन की गई।
इसके साथ ही अंगूठी की रस्म भी ऑनलाइन ही की गई।
इंडिया में बारात के स्वागत के लिए लड़की वालों ने शादी हॉल बुक किया हुआ था।
अमेरिका में शादी पूरी होने के बाद ऩए जोड़े को आशीर्वाद का सिलसिला जारी हुआ
तो दोनों परिवारों के बड़े बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने ऑनलाइन ही आशीर्वाद दिया।
बता दे कि लड़का और लड़की दोनों ही अमेरिका में अपनी अपनी कंपनी खोलकर
बिजनेस कर रहे है। और एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद वहीं शादी करने का फैसला किया।
