Marriage: शादी में मारपीट,नाराज दूल्हा पहुंचा थाने, पुलिस के मान-मनौव्वल पर विदा हुई दुल्हन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी में मारपीट,नाराज दूल्हा पहुंचा थाने, पुलिस के मान-मनौव्वल पर विदा हुई दुल्हन

Marriage: जौनपुर में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में अम्बेडकर नगर से बारात आई थी।

जिसमें पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने दूल्हे के भाई को पीट कर घायल कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके चलते दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा इस कदर नाराज हुआ कि शादी से इनकार करते हुए

कोतवाली पहुंच गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को बैठाकर

समझाया-बुझाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हुआ।

नटौली गांव निवासी स्व. राजदेव राजभर की बेटी अनीता की शादी अम्बेडकर नगर के मालीपुर के मिथलेश राजभर

पुत्र राधेश्याम के साथ तय थी। बारात रविवार को नटौली गांव पहुंची थी।

जिसमें दूल्हे के भाई के साथ गांव के ही कुछ युवकों की पुरानी रंजिश थी।

घात लगाए युवकों ने दूल्हे के भाई को पीट कर घायल कर दिया।

जिसके चलते नाराज दूल्हा मिथलेश शादी करने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मान मनौवल में लगे हुए थे। लेकिन दूल्हा शादी करने से इनकार करता रहा।

मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराकर बैठ कर शादी कराया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...