Marriage: शादी के बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध तो दुल्हन चली गई मायके, दूल्हा पंचायत से फरार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी के बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध तो दुल्हन चली गई मायके, दूल्हा पंचायत से फरार

Marriage: यूपी के प्रयागराज जिले के गंगापार में कुछ ऐसा हुआ कि शादी के एक महीने बाद ही

दुल्हन अपने मायके चली गई। दुल्हन ने जब दुल्हन की हरकतों के बारे में परिवार वालों को

- Advertisement -
- Advertisement -

बताया तो वह भी हैरान रह गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई

और फिर रिश्ता ही खत्म करवा दिया गया। दरअसल शादी के एक माह तक शरीरिक संबंध न

बना पाने से चिंतित दुल्हन ने दूल्हा से संबंध तोड़ कर मायके आ गई

और परिजनों को आपबीती बताई। जहां लोकलाज से सब चुप रहे।

अगुआ के घर दोनों पक्षों के बीच हो रही पंचायत के दौरान दूल्हा चुपके से खिसक लिया।

बाद में दोनों पक्षों ने बिरादरी की पंचायत के फैसले को मानते हुए रिश्ता खत्म कर लिया।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी लगभग 25 दिन पूर्व प्रतापगढ़ के

रानीगंज की एक युवती से हुई थी। बताते हैं कि शादी हंसी खुशी हो गई।

पहली रात को तबीयत बिगड़ने की बात कहकर दूल्हा सो गया।

एक सप्ताह तक नवदम्पती का आपस में कोई रिश्ता नहीं बना।

दुल्हन विदा होकर मायके चली गई। बताया गया है कि जब दोबारा दुल्हन विदा होकर ससुराल गई

तो पति फिर तमाम बहाने बाजी करने लगा। दुल्हन ने पूरी बात अपनी बड़ी बहन को फोन से

बताई। 25 दिन का समय बीत जाने के बाद दुल्हन ने पति के पूरे परिवार के सामने पति के

नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए अपना जरूरी सामान समेटकर

मायके चली गई। मायके वालों को सारी सच्चाई मालूम हो गई थी।

दोनों पक्ष अगुआ के घर पर पंचायत कर रहे थे कि तभी मौका देख कर पति फरार हो गया।

बाद में पंचायत ने दोनों के रिश्तों को खत्म करा कर एक लिखित समझौतानामा पर हस्ताक्षर

करवाकर दोनों को रिश्तों से आजाद कर दिया। उक्त पंचायत क्षेत्र में जहां चर्चा का विषय बनी हुई

है वहीं दूल्हा फरार है। बताते हैं कि लोकलाज के भय से दूल्हा कहीं रिश्तेदारी में है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...