Marriage: दूल्हे को देखकर ठनका दुल्हन का माथा, सात फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: दूल्हे को देखकर ठनका दुल्हन का माथा, सात फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई?

Marriage: यूपी के देवरिया में गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात का लड़की पक्ष के दरवाजे पर खूब आवाभगत हुई।

इसके बाद द्वारचार का रस्म की गई। बाराती खाने-पीने में लग गए। इसके बाद सात फेरों की रस्म की तैयारी शुरू हो

- Advertisement -
- Advertisement -

गई। दुल्हन मंडप में पहुंच गई, दूल्हे को भी मंडप में बुलाया गया। दूल्हा जैसे ही मंडप में उठा तो उसके

पैर लड़खड़ाने लगे। दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया। दुल्हन शादी से पहले ही मंडप से उठकर

चली गई। दुल्हन का आरोप था कि लड़के मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह शराब के नशे में है।

देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चलता रहा। दुल्हन के राजी न होने पर बारात बैरंग ही लौट गई।

अपने बेटी के हाथ पीले करने के लिए भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उसकी शादी खुखुन्दू थाना क्षेत्र के

अमवा पाण्डेय में तय कर दी। 17 मई को बारात की तैयारी में पूरा घर, रिश्तेदार लगे थे।

बारात तय समय पर पहुंची तो वधु पक्ष ने धूमधाम से बारातियों का आवाभगत भी किया।

द्वारपूजा की रश्म पूरी होने के बाद जब दूल्हे का बुलावा आया तो वह अपने साथियों के साथ मण्डप पहुंचा।

मण्डप में बैठी दुल्हन लड़खड़ाते दूल्हे को देखकर अवाक रह गयी।

आरोप था कि शराब के नशे में बैठा दूल्हा खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था।

नशे में धुत अपने होने वाले पति को देख वह मण्डप से उठकर चली गई तथा शादी से इंकार कर दिया।

दोनों पक्ष आपस में बैठकर रातभर एक दूसरे को मनाने में जुटे रहे।

हालांकि दुल्हन के राजी न होने के कारण बारात लौट गई। दूसरी ओर लड़की के पिता का आरोप है

कि वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर लाखों रुपए खर्च हुए हैं अगर उसकी भरपाई न हुई तो जल्द वह पुलिस से

शिकायत की जाएगी। इस बाबत थानेदार वीरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि

अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...