Marriage: जयमाल के बाद दूल्हे ने खराब कर दिया शादी का माहौल, मंडप के नीचे रख दी ये डिमांड, सुनकर सभी हैरान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: जयमाल के बाद दूल्हे ने खराब कर दिया शादी का माहौल, मंडप के नीचे रख दी ये डिमांड, सुनकर सभी हैरान

Marriage: इन दिनों शादी-बारातों का दौर चल रहा है। शादी के मौके पर अक्सर झगड़े फसाद के मामले में भी

सामने आते हैं। ऐसे में कभी दूल्हे की हरकतों की बदौलत बारात वापस लौट जाती है

- Advertisement -
- Advertisement -

तो कभी कम दहेज को लेकर। हालांकि अभी तक दुल्हन को ही शादी से इनकार करते देखा गया है,

लेकिन लखनऊ से आए एक मामले में दूल्हे ने ही जयमाल के बाद शादी करने से मना कर दिया।

यहां ढोल-नगाड़ों और डीजे के गानों पर नाचते गाते बाराती पहुंचे थे। बारात की खूब आवभगत भी हुई।

जयमाल की रस्म शुरू हुई। दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई, तभी दूल्हे को कुछ ऐसा सूझा कि उसने

शादी करने से ही इनकार कर दिया। मेहमानों के बीच दूल्हे के इस फैसले को सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

दूल्हे को काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना और बारात वापस ले गया।

इधर लड़की वालों ने दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

मंडप से बारात वापस ले गया दूल्हा

लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लानऊ स्थित इंटौजा के

सुभाषनगर निवासी मानवेन्द्र के साथ तय थी। शनिवार को बारात ठाकुरगंज स्थित एक मैरिज हाल में आई थी।

बारातियों को जमकर खातिरदारी की गई। जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया।

सभी लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। शादी को लेकर बेटी व परिवार के सभी लोग बेहद खुश थे।

जयमाल के बाद दूल्हे ने शादी का माहौल ही खराब कर दिया। मंडप के नीचे दूल्हे ने एक लाख रुपये की डिमांड कर

दी। असमर्थता जताने पर भी दूल्हा नहीं माना और बारात वापस ले गया।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय का कहना कि पीड़ित की तहरीर पर दूल्हा मानवेन्द्र पिता, योगेश, धीरेन्द्र, शैलेन्द्र व

संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में दुल्हा मानवेन्द्र व

उसके भाई के खिलाफ 151 में शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

फेरे के समय शादी से कर दिया इंकार

देर रात फेरे की तैयारी चल रहा थी। इस बीच दूल्हा मानवेंन्द्र अचानक गायब हो गया।

कई बार बुलाने के बाद भी वह मंडप में फेरे लेने के नहीं आया। काफी खोजने के बाद वह गेस्ट हाउस के बाहर शराब

के नशे में मिला। उसे किसी तरह मंडप में लाया गया। मंडप में आते ही मानवेन्द्र दहेज में

एक लाख रुपये मिलने के बाद शादी करने की बात कहने लगा। उसके पिता योगेश, भाई धीरेन्द्र, शैलेन्द्र व उसका

साथी फोटोग्राफर संदीप भी दहेज में एक लाख रुपये रुपये देने की जिद पर अड़ गए।

काफी मिन्नत के बाद भी वह बैगर रुपये मिले शादी करने को तैयार नहीं हुए।

मानवेन्द्र व उसके परिजनों से विनती की तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।

अपनी हैसियत से बढ़कर किया खर्च

लड़की के पिता का कहना है कि वह प्राइवेट गाड़ी चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं।

तिलक में 16 हजार रुपये व एक बाइक दहेज में दी थी। शादी वाले दिन करीब एक हजार लोग जुटे थे।

अपनी हैसियत से बढ़कर उन्होंने शादी के दिन इंतजाम किया था। इसके बाद अचानक दूल्हा व उसके परिवार वाले एक

लाख रुपये मांगने लगे। जिसका वह इंतजाम वो नहीं कर सके। जिससे उसकी बेटी की शादी टूट गई।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...