Marriage का नाम सुन दुल्हा भागा, परिजन पकङकर पहुचे तो हुई धुनाई
Marriage: यूपी के रामपुर जिले में आई बारात के दौरान कुछ ऐसा हो गया
कि बारातियों संग आए दूल्हे को देखकर लड़की ने माथा पकड़ लिया।
इसके बाद जमकर बवाल मचा। दरअसल अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिन की बारात रात को पहुंची थी।
दिन में पहुंचने वाली बारात जब रात को पहुंची तो लड़की वालों का माथा ठनक गया।
खफा लड़की पक्ष में दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
बारातियों ने भी लड़की पक्ष के युवाओं को जमकर पीटा। मारपीट की सूचना मिलते ही
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी
मौके से खिसक लिए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
Marriage:के 5 दिन पहले दुल्हन ने दिया ऐसा झटका, दंग रहा गया दूल्हा और परिवार
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के चौधरी मैरिज हॉल इमरता का है।
गुरुवार को मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम था जिसमें दो बारात को आना था।
एक बारात तो तय समय के मुताबिक मैरिज हॉल पहुंच गई। लेकिन
दूसरी बारात करीब चार बजे तक नहीं पहुंची। इस दौरान संपर्क साधा तो मालूम हुआ दुल्हा घर से भाग चुका है।
शाम तक बारात नहीं पहुंची तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे की तलाश शुरू हो गई। गांव से कुछ दूर
गन्ने के खेत के पास दूल्हा पकड़ा गया। करीब एक दर्जन बारातियों के साथ
दूल्हा घर से ससुराल को चल दिया। रात करीब 9 बजे बारात मैरिज हॉल पर पहुंची तो हंगामा हो गया।
चौकी इंचार्ज योगेश कुमार मैरिज हॉल पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग लिए।