Marriage: साली ने दूल्हे से पूछा पीएम का नाम, नहीं बता पाया तो दुल्हन ने नकारा, देवर से कर ली शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: साली ने दूल्हे से पूछा पीएम का नाम, नहीं बता पाया तो दुल्हन ने नकारा, देवर से कर ली शादी

Marriage: यूपी के गाजीपुर में शादी बारात का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

यहां शादी किसी और लड़के की हुई थी, लेकिन दुल्हन कोई और ले आया।

- Advertisement -
- Advertisement -

अजीबो-गरीब तरीके से हुई इस शादी को लेकर सभी अचरज में थे,

किसी के भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। दरअसल हुआ यूं कि बारात के साथ जो शख्स

दूल्हा बनकर गया था उससे दूल्हे की साली ने शादी की रस्म के दौरान पीएम का नाम पूछ लिया।

दूल्हा प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं जानता। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे को

नकार दिया और दूल्हे के छोटे भाई यानि अपने देवर से शादी (Marriage) कर ली।

सैदपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक की शादी बीते 11 जून को करंडा थाना के

एक गांव निवासी युवती से तय थी। 11 जून को शादी रीति रिवाज के साथ करायी गयी।

इसी दौरान सुबह में खिचड़ी की रस्म अदा करने के दौरान एक साली ने देश के

प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। दुल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया।

जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे।

लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताकर

असलहे के दम पर छोटे लड़के से शादी करा ली। जबकि छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है।

जिसके बाद भी शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए।

अब शनिवार को लड़की पक्ष के लोग घर आकर बहू को जबरन ले जाने लगे।

इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही।

जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया है। लड़की पक्ष की सूचना के बाद लड़के को थाने

बुलाया गया लेकिन किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सैदपुर थाना प्रभारी का कहना हैकि लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़के का थाने बुलाया गया था

लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर लौट गए। तहरीर नहीं मिली है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related