Marriage: शादी से पहले ससुराल पहुंच गया मंगेतर, युवती को अकेला पाकर डाली हैरान कर देने वाली वारदात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी से पहले ससुराल पहुंच गया मंगेतर, युवती को अकेला पाकर डाली हैरान कर देने वाली वारदात

Marriage: दो साल पहले तय हुई शादी कुछ दिन बाद टूट गई थी। इसके बाद मान-मनौव्वल करने पर फिर से

उसी जगह पर रिश्ता हो गया। युवती और उसका मंगेतर फोन पर बात करने लगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

बातचीत के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया कि मंगेतर शादी से पहले ही भाई संग अपनी ससुराल जा पहुंचा।

ससुराल में युवती अकेली थी। युवती के माता-पिता पास के गांव में गए हुए थे।

फिर क्या था मंगेतर और उसके भाई ने युवती का वह हाल किया कि उसे सीधे अस्पताल लेकर जाना पड़ गया।

जिसने भी युवती की हालत देखी वह हैरान रह गया। घटना के बाद युवती के

माता-पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी है।

मामला मेरठ जिले के सदर बाजार के बंगला एरिया 198 का है।

सदर बाजार के बंगला एरिया में आफताब परिवार के साथ रहते हैं।

करीब दो साल पहले बेटी इकरा की शादी केहताब उर्फ किट्टू निवासी पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम कैंट क्षेत्र के साथ की थी।

बाद में पता चला केहताब सूखा नशा करता है। ऐसे में दो बार रिश्ता टूट चुका था।

केहताब के परिजनों ने पंचायत कर रिश्ते को हामी करा ली थी।

सात दिन पहले केहताब ने इकरा के साथ गाली गलौज की और नशे की हालत में हमला किया।

इससे नाराज होकर परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे गुस्साए आरोपी केहताब ने

अपने भाई ओसामा के साथमिलकर रविवार रात इकरा पर घर के

अंदर हमला किया। इकरा घर पर अकेली थी। मां और पिता बराबर में ससुराल में थे।

आरोपी ने चाकू से इकरा की गर्दन काट दी और चेहरे पर वार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इकरा को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इकरा के पिता की तहरीर पर केहताब और ओसामा के खिलाफ

मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के घर पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...