Marriage: डीजे पर डांस के दौरान आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लड़की ने शादी से किया इनकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: डीजे पर डांस के दौरान आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लड़की ने शादी से किया इनकार

Marriage: उत्तर प्रदेश के इटावा में डीजे पर डांस कर रहे एक युवक का धक्का महिला को लगा तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मार-पिटाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि रिश्ता भी टूट गया। दुल्हन पक्ष ने विवाद के दौरान शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इंकार किया गया तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। समझौते के प्रयास भी हुए लेकिन बात नहीं बनी और अंतत दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया।

मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के नगला हंसी से जुड़ा है। यहां के निवासी सुदेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह यादव की शादी कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात करहल कस्बा के किशनी रोड स्थित बांके बिहारी रिसोर्ट में बारात पहुंच गई। बारातियों का स्वागत हुआ, दावत भी शुरू हो गई। बारात चढ़कर पहुंची तो दूल्हा पक्ष के युवक डीजे पर डांस करने लगे। इसी बीच डांस कर रहे एक युवक का धक्का दुल्हन पक्ष की एक महिला को लग गया। इस धक्के को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे, ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर संग्राम शुरू हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस को नहीं दी गई कोई तहरीर

दोनों पक्षों के पांच लोग घायल भी हो गए, जिन्हें सैफई में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत करवाया लेकिन दुल्हन पक्ष इस कदर नाराज हुआ कि उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मंगलवार की सुबह तक शादी के लिए मान-मनौवल होती रही लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी कीमत पर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। थाना प्रभारी करहल कुशल पाल सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस गई थी लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। शादी लव मैरिज के रूप में हो रही है, यह बात भी पुलिस के सामने आई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related