Marriage:शादी में डीजे पर मां करती रही डांस, बेटा मना करता रहा, मां नहीं मानी तो….

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage:शादी में डीजे पर मां करती रही डांस, बेटा मना करता रहा, मां नहीं मानी तो….

marriage: शादी समारोह में डीजे पर मां के डांस करने से नाराज बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया।

उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटा लगातार मां को डांस करने से मना कर रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

जब मां नहीं मानी तो तैश में आकर बेटा पार्टी छोड़कर बाहर निकल गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामला चर्चा का विषय बना है। वहीं बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार के गांव में बुधवार रात शादी के कार्यक्रम में डीजे बज रहा था।

नजदीकी घर की निवासी महिला भी मौके पर पहुंच गई और डीजे पर डांस करने लगी।

कुछ देर बाद उसका 25 वर्षीय बेटा वहां पहुंच गया। उसने देखा तो

मां डांस कर रही थी। बेटे ने मां को डीजे पर डांस करने से मना किया।

बताया जा रहा है कि मां इसके बाद भी डांस करती रही। इस पर नाराज युवक जंगल की ओर चला गया।

गुरुवार सुबह उसका शव गांव के ही प्राइमरी स्कूल के नजदीक बकायन के पेड़ पर लटका मिला।

मौके पर जुटे परिजन व ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और घर ले आए।

आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चार वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी,

कोई बच्चा नहीं था। परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि

इस बावत तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related