marriage:शादी के नाम पर दो साल तक युवती का करता रहा शारीरिक शोषण,अब…? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

marriage:शादी के नाम पर दो साल तक युवती का करता रहा शारीरिक शोषण,अब…?

marriage:युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से

मारने की धमकी दी गई। घर में अकेली रह रही विवाहिता के साथ भी युवक ने छेड़छाड़ किया। सभी मामलों में थानों पर

- Advertisement -
- Advertisement -

तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस त्वरित कार्रवाई के बजाय टरका रही है।

जहांगीरगंज थाना के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के एक गांव का

युवक दो वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। अब जब शादी का दबाव बनाया गया

तो जान से मार देने की धमकी दे रहा है। युवती ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इसी थाने के एक गांव की किशोरी को युवक रविवार की रात खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर

जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी घर पहुंचकर स्वजन को

जानकारी दी। पिता ने आरोपित के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।

सम्मनपुर थाने के एक गांव में युवक ने घर में अकेली महिला को पाकर शराब के नशे में छेड़छाड़ की। विरोध पर पिटाई

की, इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पति के साथ थाने

पहुंची पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है।

पुलिस ने बिना जांच किए ही मामला झूठा बताकर मुकदमा लिखने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने

बताया कि छेड़छाड़ का आरोप गलत है, सिर्फ मारपीट हुई है। जहांगीरगंज

थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि दोनों मामलों में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा के नाम पर हो रहा खिलवाड़ : महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार भले ही लाख दावे करती हो, लेकिन

जिले में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक भी कर रही

है। इसके बावजूद महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी की शिकायतें थानों से लेकर एसपी

कार्यालय तक पहुंच रही है। फिर भी पुलिस ऐसे मामलों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...