Marriage के पांच दिन बाद दुल्हन ने ससुराल में किया गेम, दूल्हे के धरे गए अरमान, सास के सपने चकनाचूर
Marriage: यूपी के गोंडा में शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन ने ससुराल में खेल कर दिया।
दुल्हन ने पहले तो पति और ससुराल वालों का भरोसा जीता।
शादी के पांच दिन बीत जाने के बाद उसने अपनी रंग दिखा दिया।
दुल्हन के कारनामे की भनक किसी को लगती इससे पहले ही वह वहां से चंपत हो गई।
दुल्हन के इस काम में एक महिला मित्र ने भी साथ दिया। ससुराल वालों को जब मामले की जानकारी हुई
तो वह सीधे थाने पहुंचे। ससुराल वालों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने दुल्हन की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही उसके चार सहयोगियों को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने
उनके पास से चोरी गए गहने भी बरामद किए हैं। खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें लगाई थीं।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बैदौरा के पांडे पुरवा से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें :Marriage का नाम सुन दुल्हा भागा, परिजन पकङकर पहुचे तो हुई धुनाई
यहां के रहने वाले जयसिंह नारायण पांडे के पुत्र ननके पांडे की
शादी लखीमपुर जिले के गोला गोकर्णनाथ की रहने वाली एक लड़की से 17 दिसंबर को पृथ्वीनाथ मंदिर में हुई थी।
शादी के बाद गुरुवार को बहू के घर की दो महिलाएं भी आई थीं।
शुक्रवार की रात ननके पांडे के घर सभी के लिए खाना बना था। आरोप है
कि खाने में नव विवाहिता दुल्हन ने कोई नशीला पदार्थ मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया।
जिसके बाद ननके पांडे की मां सोना देवी(45), मुस्कान (14), शिवांशु (10), गौरी (12) तथा
पल्लवी 13 की हालत गंभीर हो गई थी। सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया था।
इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई थी।
इनकी की हुई गिरफ्तारी
जोखू उर्फ पवन पुत्र शोभाराम निवासी पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर,
करोड़ी उर्फ सुनील पुत्र जयसिंह निवासी कारीपोखर थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी,
गुडिया उर्फ सोनम पत्नी छोटू उर्फ मोहित निवासिनी पिपरिया थाना कोतवाली
नगर जनपद लखीमपुर खीरी, शिवानी उर्फ गोमती देवी पत्नी
करोड़ी उर्फ सुनील निवासी कारीपोखर थाना खीरी, लखीमपुर खीरी।
आरोपियों के पास से यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, 06 अदद बिछुआ सफेद धातु, एक लहंगा,
02 साडी, एक ब्लाउज का कपड़ा, एक चुनरी, 02 कान की बाली पीली धातु, चूड़ी केश,
एक अदद मोबाइल फोन और नशीली दवा की 375 टेबलेट आरोपियों के पास से बरामद हुई है।
जहरखुरानी का एक संगठित गिरोह
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान
पता चला कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए
भोली-भाली जनता के साथ तरह-तरह के तरीके अपना कर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दिया करता है।
आरोपी जोखू उर्फ पवन के विरूद्ध थाना खरगूपुर में पूर्व में भी
कई मुकदमे गम्भीर धाराओं में पंजीकृत हैं। वह जेल भी जा चुका है।
