lovers: प्रेमिका ने प्रेमी से कर ली शादी, ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया तो दरवाजे पर काट ली हाथ की नस
lovers: यूपी के पीलीभीत में प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
प्रेमिका (lovers) अपने प्रेमी के घर घुसने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसे अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने हाथ की नस काट ली। नस कट जाने से काफी मात्रा में खून जमीन पर बह गया,
जिससे वह बेहोश हो गई। यह देख परिवार के लोग घर से फरार हो गए।
पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी अमन कश्यप का शहर की एक युवती से
प्रेम प्रसंग हो गया था। उसने अपने परिजनों की मर्जी के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया।
इस पर परिजनों ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके बाद अमन कश्यप परेशान रहने लगा
और इसी परेशानी में दोनों के संबंधों में खटास उत्पन्न हो गई। दोनों अलग-अलग रहने लगे।
इस बीच युवती ने अमन कश्यप के घर पर रहने का प्रयास किया।
मामला पुलिस में पहुंचा तो अमन कश्यप घर रखने को तैयार हो गया लेकिन कुछ दिनों के उपरांत फिर दोनों अलग-अलग हो गए।
रविवार को युवती अपने रिश्तेदार को साथ लेकर अमन कश्यप के घर पहुंची। उसने घर में प्रवेश करने का प्रयास
