Lovers: पत्नी छुप-छुप कर प्रेमी से कर रही थी मुलाकात, पति को पता चला तो युवक को बुलाया घर और…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lovers: पत्नी छुप-छुप कर प्रेमी से कर रही थी मुलाकात, पति को पता चला तो युवक को बुलाया घर और…

Lovers: जौनपुर में पति-पत्नी और वो का खौफनाक मामला सामने आया है।

पत्नी छुप-छुप कर प्रेमी से मिलती थी। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने प्रेमी (Lovers) को घर बुला लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

उसे पहले शराब पिलाई फिर पत्नी के सामने ही उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया।

लोगों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो

हत्या का खुलासा हो गया। पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जफराबाद क्षेत्र के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार (30) आटोरिक्शा चालक था।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है

कि महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने संदीप की

हत्या करने की साजिश रची। बुधवार की शाम संदीप को महिला के पति ने घर बुलाया।

घर पर दोनों ने शराब पी। जब संदीप नशे में हो गया तो महिला के सामने ही

उसके पति ने संदीप की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद संदीप का शव उसी की

बाइक पर लादकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला के घर से खून लगा चाकू बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार हैं। मृतक संदीप की मां कलावती ने

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला के साथ संदीप का अवैध संबंध था।

उसका पति पत्नी से अवैध रिश्ते के बदले मेरे बेटे से पैसों की मांग कर रहा था।

पैसा नहीं देने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष राजाराम

द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...