lovers: रात को पड़ोसी महिला से मिलने पहुंचा अधेड़, मां के साथ प्रेमी को देखकर बेटों के सिर पर हुआ खून सवार, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers: रात को पड़ोसी महिला से मिलने पहुंचा अधेड़, मां के साथ प्रेमी को देखकर बेटों के सिर पर हुआ खून सवार, फिर…

lovers: यूपी के अलीगढ़ में मां के साथ उसके प्रेमी को देखकर

उसके बेटों ने खौफनाक कांड कर डाला। मां के साथ अधेड़ को जिस हालत में देखा,

- Advertisement -
- Advertisement -

उसे देखकर महिला के बेटों के सिर पर खून सवार हो गया,

फिर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के बेटे मौके से फरार हो

गए। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरहद की है। राम खिलाड़ी (50) निवासी बरहद,

विजयगढ़ के तीन बेटे और एक बेटी हैं। तीनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। बेटी शादीशुदा है।

पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। रामखिलाड़ी के 10 साल से गांव की

एक महिला से संबंध थे। पत्नी की मौत के बाद वह महिला के पास काफी अधिक जाने-आने

लगा। रविवार रात भी वह महिला के घर पहुंच गया।

महिला व अधेड़ आपत्तिजनक हालत में थे, तभी उनको महिला के बेटों ने देख लिया।

रामखिलाड़ी की लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी और मौके से भाग गए।

जानकारी मिलने पर रामखिलाड़ी का भाई कालीचरण पहुंचा,

तब तक रामखिलाड़ी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में

लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालीचरण की तहरीर पर भूरी सिंह,

भोले शंकर एवं नहना पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इनमें से एक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रामखिलाड़ी के तीन बेटे दिल्ली में रहते हैं।

पिता की मौत की सूचना पर तीनों गांव में सोमवार को पहुंच गए।

रामखिलाड़ी की पत्नी भी करती थी संबंधों का विरोध

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि रामखिलाड़ी की पत्नी भी महिला के साथ

अवैध संबंधों का विरोध करती थी। पत्नी के मरने के बाद उसने महिला से मिलना-जुलना और

अधिक बढ़ा दिया था। रविवार रात महिला को उसके बेटों ने घर में खटपट की

आवाज सुनने के बाद रामखिलाड़ी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इसके बाद उन्होंने रामखिलाड़ी को पीटना शुरू कर दिया।

महिला ने बचाने का प्रयास किया तो बेटों ने उसे भी पीट दिया।

बरला सीओ सर्जना सिंह का कहना है कि अवैध संबंधों में यह हत्या हुई है।

एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य दो फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...