lovers: बारात आने से पहले दुल्हन ने परिवार वालों को किया बेहोश, नगदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers: बारात आने से पहले दुल्हन ने परिवार वालों को किया बेहोश, नगदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार

lovers: बारात आने से पहले ही एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ परिजनों को बेहोश करके आभूषण और नकदी लेकर

फरार हो गई। जब परिजनों को युवती के प्रेमी के साथ भागने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़ित परिवार ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती की शादी उसके पिता ने मध्य प्रदेश जिला भिंड के एक

गांव के युवक से तय की थी। बारात आने में मात्र दो दिन थे। लड़की के पिता ने

शादी के कार्ड आदि बंटवा दिए। दूल्हा पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली।

इसी बीच बारात आने से दो दिन पूर्व युवती अपने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिला कर प्रेमी (lovers) के साथ

घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर चली गई। जब परिजनों की नींद खुली तो घर में

बेटी को न देख कर हैरत में पड़ गए। घर में रखे आभूषण और नकदी भी गायब थी।

परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद परिजन थाना में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर सुखवीर निवासी नौगवां चित्राहाट आगरा और

रामनरेश गुड़ियान नगला खंगर के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर ले जाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की

है और ना ही उसकी बेटी को बरामद किया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए बेटी को शीघ्र बरामद करने की मांग की है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया...

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...