lovers: प्रेमी से झगड़ा हुआ तो सीधे थाने पहुंच गई प्रेमिका, जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

lovers: प्रेमी से झगड़ा हुआ तो सीधे थाने पहुंच गई प्रेमिका, जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी

lovers: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेमी युगल का प्यार इतना परवान चढ़ा कि परिवार के

- Advertisement -
- Advertisement -

खिलाफ जाकर शादी करके चोरी-छिपे पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

हालांकि साथ जीने मरने की कमस खाने वाले इस कपल के बीच न जाने क्या

अनबन हो गई कि सोमवार को प्रेमिका सीधे थाने पहुंच गई। वह प्रेमी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का

आरोप लगाकर जेल भिजवाने पर अड़ गई। इस बीच घंटों देर तक दोनों के बीच हुई

पंचायत में प्रेमी लड़की को पत्नी के रूप में स्वीकार कर घर ले जाने की दुहाई देता रहा

लेकिन प्रेमिका थी कि उसकी बात मानने को तैयार ना थी।

वह मुकदमा दर्ज कराकर प्रेमी को जेल भिजवाने की अपनी बात पर अड़ी रही।

ये मामला सेवापुरी क्षेत्र का है। चौखंडी गांव के रहने वाले एक युवक की कपसेठी थाना के

ऊपरवार गांव की रहने वाली लड़की के साथ दोस्ती हो गई।

धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और चोरी छिपे मंदिर में शादी करके

पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इस बीच इसी महीने जब दोनों के परिवार वालों ने दोनों की

अलग-अलग शादी तय कर दिए तो प्रेमी युगल हक्के-बक्के रह गए।

प्रेमी ने रिश्ता तुड़वाने के लिए प्रेमिका के मंगेतर को अपनी साथ की वीडियो और फोटो शेयर कर

दी। वहीं, प्रेमिका ने भी अपने साथ की तस्वीरें प्रेमी के होने वाली पत्नी को भेज दिया।

इससे दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि इन दोनों के रिश्तों बीच अचानक इस तरह से नाराजगी

बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के विरोधी हो गए। पुलिस प्रेमिका की तहरीर पर

दोनों प्रेमी को पकड़कर थाने लेकर आई है। इस मामले में

पुलिस विधिक कार्रवाई करके जेल भेजने की तैयारी जुट गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...