lovers: पत्नी ने पति को धुना, फिर दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई महिला, फिर..
lovers: देखा जाए तो हर परिवार में पति-पत्नी के बीच झगड़े हो जाते हैं। किसी घर में बहसबाजी होती है तो कहीं मारपीट। लेकिन बाद में सब ठीक हो जाता है। लेकिन यूपी के महाराजगंज में ऐसा नहीं हुआ।
यहां घरेलू झगड़े में पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। पत्नी पति पर भारी पड़ गई। पहले पत्नी ने पति को बुरी तरह से धुन दिया। इसके बाद दो बच्चों को छोड़कर भाग निकली।
जानकारी करने पर मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। पीड़ित पति ने ठूठीबारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के पति ने बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी शादी हुई है। जिससे दो बच्चे हैं। इसमें लड़की बड़ी और बेटा छोटा है।
पति के मुताबिक छितौना गांव का एक लड़का मेरे घर आने लगा। पत्नी बताती थी कि वह उसके मायके का है। रिश्ते में भाई लगता है। उसी बीच पति दुबई चला गया।
उसकी गैर मौजदूगी में पत्नी युवक के साथ नजदीकी बढ़ाने लगी। तीन साल बाद जब वह वापस लौटा तो उसने तीन बार प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा।