lovers: चपरासी से मोहब्बत में रोड़ा बना पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने ही सुहाग को उजाड़ा
lovers: इंटर कॉलेज के चपरासी की मोहब्बत में पड़कर एक महिला ने अपने ही पति को रास्ते से
हटाने की योजना बना डाली। पति उसके प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था।
महिला को प्रेमी संग एक दिन उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था,
जिसके बाद महिला की उसके पति ने घर पर जमकर पिटाई की थी।
पिटाई से आहत महिला ने प्रेमी (lovers) संग मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ने की
योजना बना डाली। महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर
दी। महिला ने पति की हत्या का आरोप गांव के ही दूसरे लोगों पर लगाया लेकिन
पुलिस की जांच पड़ताल में असली कातिल का खुलासा हो गया।
पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी (lovers) को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र का है। खुर्दमऊ गांव के पास तालाब के किनारे करीब पांच दिन
पहले क्षेत्र के ही कैलाश बहेलिया का शव पाया गया था।
उसके गले में अंगौछा कसा हुआ था। उसके सिर पर चोट के भी निशान थे।
मृतक की पत्नी ने अपने ही गांव के अंशु कुमार व तिलकराम से पुरानी
रंजिश का हवाला देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया था।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले में टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिये थे।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस कई अहम सुराग मिले थे।
जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी रामकुमार यादव उर्फ
गुट्टी पुत्र महेश प्रसाद निवासी ग्राम किन्तूर थाना बदोसराय को अल्लापुर मजरे किन्तूर के पास से
गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी व रामकुमार से अवैध सम्बंध थे।
कुछ दिन पहले मृतक ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।
जिस पर उसने उसकी पिटाई की थी। इस पर पत्नी ने
रामकुमार के साथ मिल कर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली देकर कर दी हत्या
पत्नी ने पति की हत्या की पूरी योजना बना ली थी। 17 जून को पत्नी ने कैलाश को बच्चों की
फीस कम करने के बहाने रामकुमार के पास चलने के लिए कहा था।
दरअसल महिला का प्रेमी रामकुमार एक कॉलेज में चपरासी है।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि जैसे ही उसका पति बदोसराय पहुंचा तो
उसने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला दी और बलेनो कार में बैठा लिया। कार में रामकुमार और
रेनू ने कैलाश का गला कस कर गाड़ी में रखे पाना से सिर पर भी वार कर हत्या कर दी।
