lovers: गैर बिरादरी के लड़के से प्रेम पर चाचा ने भतीजी को दी बेरहम सजा, बीच सड़क पर 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

lovers: गैर बिरादरी के लड़के से प्रेम पर चाचा ने भतीजी को दी बेरहम सजा, बीच सड़क पर 

lovers: यूपी के सीतापुर में एक चाचा ने अपनी भतीजी को गैर बिरादरी के लड़के के साथ प्रेम पर बेरहम सजा दी। उसने गड़ासे से गला काटकर अपनी भतीजी की हत्या कर दी। उसने गांव में ही दिनदहाड़े बीच सड़क पर हत्या की। खून से सना गड़ासा लेकर वह साइकिल से खुद थाने पहुंच गया और जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

थाने में गुमशुदगी दर्ज है

घटना पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर गांव की है। यहां के निवासी पुतान सिंह गाजियाबाद में कामकाज करते हैं। वह वहीं अपने परिवार के साथ रह रहे थे उनकी बेटी अंशिका सिंह उर्फ संतरा भी रह रही थी। यहां गांव में ही उसकी एक गैर बिरादरी के शादीशुदा युवक रूप चन्द्र मौर्या (35) से प्रेम प्रसंग हो गया था। इससे परेशान होकर चाचा ने उसे गाजियाबाद भेज दिया था। सात महीने पूर्व अंशिका अपने पिता के घर गाजियाबाद से रूपचन्द्र के साथ कहीं चली गई। उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। अंशिका और रूपचन्द्र ने कोर्ट मैरिज कर ली।

सड़क पर ही गड़ासे से  काट दिया गला

एक महीने पहले अंशिका पति के साथ बाजनगर आ गई और यहीं रहने लगी। जानकारी पाकर चाचा श्यामू सिंह गुस्से में आ गया। शनिवार को युवती को उसके घर से निकाल लाया और सड़क पर ही गड़ासे से गला काट दिया। वह गड़ासा समेत साइकिल से थाने पहुंच गया। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी घुले सुशील चन्द्रभान व अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह मौके पर पहुंचे। एनपी सिंह का कहना है कि चाचा को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...