Lovers :अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग गई लड़की, एक साल बाद दिल्ली में मिले दोनों,फिर…
Lovers: कानपुर के चकेरी में एक अजीब घटना सामने आई है।
लड़का-लड़की के बीच लव अफेयर हुआ लेकिन इस अफेयर में कोई और नहीं बल्कि लड़के का
पिता ही उसका प्रतिस्पर्धी बन गया। 20 साल की लड़की अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग निकली।
परिवार वालों की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो सच्चाई जानकर सब हैरान रह गए।
मंगलवार को पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी के पिता को दिल्ली से पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार औरैया का रहने वाला कमलेश कुमार राजमिस्त्री है।
वह 2022 में अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आया
था। कमलेश का बेटा मजदूरी कर रहा था। कमलेश के बेटे का इलाके की लड़की से प्रेम हो
गया। उसी दौरान लड़की की नजदीकियां कमलेश से बढ़ गईं।
मार्च 2022 में कमलेश अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया।
लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
कराया। इसके बाद से चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।
पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से लड़की के दिल्ली में होने की जानकारी हुई।
फिर पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ आरोपित कमलेश को भी पकड़ लिया।
चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि लड़की मार्च 2022 से लापता थी जिसे बरामद
करने के साथ आरोपित को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
बेटे से भी मिला सुराग
पुलिस जब लड़की की तलाश कर रही थी तब परिजनों ने कमलेश के बेटे का भी नाम बताया,
पुलिस उस तक पहुंची जब उससे पूछताछ हुई तब सच्चाई खुली।
उसी ने पिता का नम्बर भी दिया। तब पुलिस आरोपित तक पहुंच सकी।
