Lovers: बारात आने से पहले प्रेमी संग फुर्र हो गई दुल्हन, दूल्हे की सूझबूझ से बजी शहनाई
Lovers: यूपी के जौनपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.
यहां पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने एक दिन पहले भोर में ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.
युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
शादी के एक दिन पहले भाग गई दुल्हन
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी तय थी. बीते दिनों युवती की बारात आने वाली थी.
बारात की पूरी तैयारी चल रही थी. इसी बीच युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.
जब सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया.
परिजनों ने पहले खोजबीन की इसके बाद थाने में शिकायत की.
दुल्हन की मौसेरी बहन से की गई शादी
वहीं, बारात आने पर दूल्हे के परिजनों से बातचीत कर दुल्हन की मौसेरी बहन से शादी की रस्म को आगे बढ़ाया गया.
तय तारीख को ही दूल्हे की शादी दुल्हन की मौसेरी बहन से कर दी गई. लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर
बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. आरोप है कि लड़की घर में रखे जेवर भी साथ ले गई है.
काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पुलिस की मानें तो युवती का अपने ही गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव के और अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को
तैयार नहीं थे. शादी के दिन ही भोर में दोनों फरार हो गए. युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई.
पुलिस जांच में जुटीं
थाना प्रभारी पंवारा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है.
पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी.
