lovers:शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img
lovers:शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला

lovers: मुरादाबाद में शादीशुदा प्रेमिका से आधीरात मिलने पहुंचे युवक को महिला के

ससुरालियों ने पकड़ लिया। इसके बाद महिला के देवर और अन्य ससुरालियों ने उसकी

- Advertisement -
- Advertisement -

बेरहमी से पिटाई कर दी। कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव में हुई वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल

युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।

कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर फतेहाबाद निवासी जीशान (32) पेशे से ट्रक चालक था।

एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। बताया गया कि जीशान का गांव की ही शादीशुदा महिला से

बीते तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात जीशान

कमालपुर अड्डे पर ट्रक खड़ा कर अपने घर जाने की बजाय विवाहित प्रेमिका के मिलने पहुंच गया।

महिला के ससुराल वालों को इसकी भनक लग गई और जीशान को महिला के साथ पकड़ लिया।

इसके बाद महिला के ससुरालियों ने जीशान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

मामले की सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल

जीशान को सीएचसी कुन्दरकी पहुंचाया जहां से उसे

हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और जीशान को उपचार के लिए

जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद एसपी देहात संदीप कुमार मीणा, सीओ बिलारी अंकित कुमार

और एसएचओ कुन्दरकी सुनील कुमार ने गांव कमालपुर

फतेहाबाद पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

मामले में जीशान के भाई कर्रार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के

खिलाफ केस दर्ज किया है। भाई ने आरोप लगाया कि महिला ने खुद कॉल करके पैसों के लेनदेन की

बात करने के लिए जीशान को बुलाया था। आरोपी इमरान और सुहेल को पुलिस ने

गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा के अनुसार कुन्दरकी के गांव कमालपुर फतेहाबाद में

जीशान नाम का युवक मंगलवार देर रात गांव की ही महिला से मिलने पहुंचा था।

महिला के ससुराल वालों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ

एफआईआर दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...