Lovers :ये इश्क नहीं आसां,प्यार मुक्कमल नहीं तो ट्रेन के आगे कूद गए प्रेमी-प्रेमिका
Lovers: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
इटावा-ग्वालियर रेल मार्ग पर शुक्रवार को नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर
आत्महत्या कर ली। जब करीब 6 बजे गांव के लोग रेलवे लाइन की तरफ गये
तो दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जब इश्क मुक्कमल नहीं होता तो लोग अक्सर संभलने की बजाय गलत कदम उठा लेते हैं।
ऐसा ही कुछ इटावा के सिविल लाइन थाने के नगला जगे गांव में देखने को मिला।
धर्मजीत के पांच बच्चों में से चौथे नंबर का 16 साल का आकाश एक स्कूल बस की बस पर काम करता था।
जबकि नंदराम की 13 साल की आयुषी घर की बड़ी बेटी थी।
यह भी पढ़ें :Lovers:गिड़गिड़ाता करता रहा पिता, बेटी ने थाने में प्रेमी संग रचाई शादी, फिर..
वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 8वीं की छात्रा थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।
शुक्रवार की सुबह दोनों 4 बजे परिजनों से टहलने की बात कहकर घर से निकले,
लेकिन इटावा-ग्वालियर रेल मार्ग पर जाकर दोनों ट्रेन के आगे कूद अपनी जान दे दी।
करीब 6 बजे गांव के लोग रेलवे लाइन की तरफ गए तो दोनों की लाश देखकर घबरा गए।
आनन-फानन में उन्होंने इस बात की जानकारी नाबालिगों के परिजन और पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
