Lover: प्रेमी की करतूत उजागर,संदूक में छिपा मिला,परिजनों ने कुर्सी मे बांधकर की पिटाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lover: प्रेमी की करतूत उजागर,संदूक में छिपा मिला,परिजनों ने कुर्सी मे बांधकर की पिटाई

Lover: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक देर रात चोरी-छिपे महिला के ससुराल पहुंचा था, लेकिन परिजनों की सतर्कता ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, युवक को परिजनों ने खोजबीन के दौरान एक संदूक में छिपा हुआ पाया। गुस्साए परिजनों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे कुर्सी से बांध दिया।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी चार दिन पहले ही हुई थी और युवक उसका भतीजा है।

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बारे में परिजनों को पहले से शक था।घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस प्रेम प्रसंग के नाटकीय अंत पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...