Lover: सुबह-सुबह प्रेमी के दरवाजे पर क्या लेकर पहुंची प्रेमिका? लड़के के घर वालों ने बैग खोला तो रह गए दंग
Lover: कहते हैं प्यार अंधा होता है। एक बार अगर किसी को ये रोग लग जाए तो भी आसानी से छूटता नहीं है।
इश्क में पड़ा इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के
संतकबीरनगर में भी देखने को मिला है। फेसबुक पर उपजे प्यार के बाद प्रेमिका ने अपना घर परिवार छोड़ दिया।
कुछ समय तक आनलाइन चैटिंग व प्यार परवान चढ़ने के बाद प्रेमिका प्रेमी के दरवाजे पर आ धमकी।
प्रेमिका घर से अपने साथ एक बैग लेकर भी आई थी। प्रेमिका के हाथ में बैग देखकर लड़के के घर वालों ने उसे
खोलने को कहा। प्रेमिका ने जैसे ही बैग खोला तो उसमें रखे सामान को देखकर लड़के के घर वाले दंग रह गए।
इसके बाद लड़की के घर वालों को सूचना दी गई। जिसके बाद उसके परिजन यहां पहुंचे और
काफी मान मनौव्वल के बाद लड़की को लेकर आजमगढ़ जनपद के लिए रवाना हो गए।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आजमगढ़ की रहने वाली
इंटर की छात्रा से फेसबुक के माध्यम से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। मंगलवार की शाम को प्रेमिका लगभग पांच बजे अपने घर से जेवर,
रुपये आदि अन्य सामान लेकर प्रेमी के घर के लिए निकल गई। आजमगढ़ से चलकर वह बुधवार को भोर में
बस्ती पहुंची, जहां से चार सौ रुपये में टैंपो रिजर्व कर सुबह पांच बजे प्रेमी के दरवाजे पर दस्तक दिया।
लड़की को दरवाजे पर खड़ा देख कर प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए।
प्रेमी ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। मामला गैर संप्रदाय का होने के बाद परिजन सन्न रह गए।
उन्होंने उसे घर के अंदर घुसने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की प्रेमी के साथ रहने की जिद करके घर के बाहर बैठ
गई। इसके बाद परिजनों ने मामले में आसपास के कुछ प्रबुद्धजनों से मशवरा किया तो दोनों के नाबालिग होने की
भी पुष्टि हुई जिसके बाद लड़की के परिजनों को जानकारी दी गई।
इस सूचना के बाद लड़की के भाई, चाचा और अन्य रिश्तेदार गाड़ी बुक करके लड़के के घर दिन में दो बजे के आसपास
पहुंचे, जहां पर लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया।
काफी मान मनौव्वल के बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। एसओ दुधारा
राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है और न ही इस तरह का कोई प्रकरण थाना स्तर पर आया है।
