lover: प्रेमी से मिलने के लिए साइकिल से गुजरात के लिए निकली प्रेमिका, रास्ते में कर बैठी एक गलती, फिर आ गई पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lover: प्रेमी से मिलने के लिए साइकिल से गुजरात के लिए निकली प्रेमिका, रास्ते में कर बैठी एक गलती, फिर आ गई पुलिस

lover: सोशल मीडिया के दौर में कब कौन किससे दिल लगा बैठे कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे तमाम किस्से सुनने और देखने को मिले है जिसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक यूज करने के दौरान लोगों की दोस्ती हुई।

फिर यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सैकड़ों मील दूर बैठे हमसफर से मिलने को लोग बेताब भी दिखे।

इसी तरह का एक मामला यूपी के बलिया से सामने आया है। यहां

एक लड़की को सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान एक युवक से प्यार हो गया।

लड़की बलिया में थी और लड़का गुजरात में। प्रेमिका () ने प्रेमी से मिलने की इच्छा जताई

लेकिन प्रेमी ने काम का हवाला देकर आने में असमर्थता जता दी। इसके बाद प्रेमिका ही प्रेमी से मिलने के लिए

निकल पड़ी। वह भी साइकिल पर एक बैग में कुछ कपड़े लेकर।

लेकिन प्रेमिका (lover) की एक गलती की वजह से पुलिस ने उसे पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।

मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का गुजरात के सूरत में रहने वाले युवक से सोशल मीडिया के जरिए

सम्पर्क हुआ। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो उनके बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

लड़की युवक को मिलने के लिए बुलाती रही, लेकिन वह यहां आने के लिए तैयार नहीं हुआ।

इसी बीच, मंगलवार को लड़की अपने घर से एक बैग में कपड़ा, मोबाइल व चार्जर लेकर प्रेमी से मिलने साइकिल से

ही निकल पड़ी। वह इलाके के शंकरपुर बाजार में मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान थी।

इसी बीच कुछ दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस लड़की को साथ लेकर थाने पर पहुंची। पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को

बरगलाने का प्रयास किया। कहा कि परीक्षा देने प्रयागराज जा रही हूं। इस पर पुलिस को भरोसा नहीं हुआ।

हकीकत जानने के लिए महिला पुलिस लगातार पूछताछ करती रही। तब युवती ने बताया कि वह प्रेमी से मिलने जा

रही थी। पुलिस ने फोन कर घरवालों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि

लड़की सुबह से ही गायब थी तथा उसकी खोजबीन की जा रही थी।

पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप दिया। आशंका जतायी जा रही है कि बलिया अथवा कहीं और

साइकिल रखकर वह ट्रेन अथवा बस से गुजरात रवाना हो जाती। एसओ राजकपूर सिंह का कहना है

कि मामला प्रेम-प्रसंग था। लड़की को शंकरपुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...