lover: होमगार्ड की बेवफाई पर प्रेमिका ने थाने पहुंचकर किया हंगामा, सड़क पर लेटी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lover: होमगार्ड की बेवफाई पर प्रेमिका ने थाने पहुंचकर किया हंगामा, सड़क पर लेटी

lover:होमगार्ड ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में शादी करने से मुकर गया।

वादा खिलाफी पर गुस्साई प्रेमिका ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेमी के परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने पर थाने से निकल कर सड़क पर आकर लेट गई।

खुलेआम आत्महत्या की चेतावनी से हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर के आधार पर

रिपोर्ट दर्ज कर ली। मसला हल कराने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बीते तीन साल से बिजनौर जिले के थाना शिवाला कलां में

तैनात होमगार्ड तरुण चौहान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच आपस में रिश्तेदारी भी है।

आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर होमगार्ड ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए,

लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वादा खिलाफी पर आगबबूला प्रेमिका शनिवार देर शाम में

नौगावां सादात थाने पहुंची। उसने होमगार्ड प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

लिहाजा, पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। यहां प्रेमी के परिजनों ने भी उसके साथ शादी से मना कर दिया।

इस बात पर गुस्साई प्रेमिका थाने के सामने ही सड़क पर लेट गई। उसने आत्महत्या करने की धमकी देकर

हड़कंप मचा दिया। महिला पुलिसकर्मी बमुश्किल उसे उठा कर थाने ले आईं।

हालांकि, इससे पहले दोनों के परिजन थाने चले गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर आरोपी

प्रेमी तरुण चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वहीं, दोनों पक्षों के बीच विवाद हल कराने के लिए पंचायत चल रही है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...