Lover: प्यार का अनोखा इजहार!आशिक ने प्रेमिका के लिए शहर में लगवाई होर्डिंग,शादी के लिए पोस्टर पर किया… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lover: प्यार का अनोखा इजहार!आशिक ने प्रेमिका के लिए शहर में लगवाई होर्डिंग,शादी के लिए पोस्टर पर किया…

Lover: हर चीज के लिए प्रचार-प्रसार इन दिनों आम हो गया है।

बात चीहें किसी प्रोडक्ट के प्रचार की हो या फिर के प्यार के इजहार की।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसा ही एक मामला यूपी के कन्नौज जिले से सामने आया है।यहां एक आशिक ने अपने प्यार का

इजहार करने के लिए ऐसा तरीका आजमाया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर पाएगा।

प्रेमी के प्यार का इजहार करने के तरीके को देखकर हर जगह चर्चा हो रही है।

प्रेमी ने अपने प्यार (Lover) को पाने के लिए नगर पालिका की होर्डिंग्स का सहारा लिया

और उसी पर अपने मोहब्बत का इजहार कर डाला।प्रेमी ने जिस होर्डिंग पर

मोहब्बत (Lover) का पैगाम लिखा था वह छोटी-मोटी होर्डिंग्स नहीं है बल्कि बड़ी होर्डिंग्स थी।

सड़क किनारे लगी इस होर्डिंग को हर आने-जाने वाला व्यक्ति निहार रहा था।

अपने प्यार को इजहार करने के इस अनोखे तरीके की चर्चा अब क्षेत्र में जोरों पर हो रही है।

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला मकरंद नगर क्षेत्र के बिजली पावर हाउस के सामने का है।

यहां नगर पालिका द्वारा लगाई गई एक बड़ी होर्डिंग पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने प्यार की दास्तां को बयां कर दिया।

Read also: Lover: प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर महराजगंज-कुशीनगर पुलिस के बीच फंसी युवती,न्याय नहीं मिलने पर जान देने की कही बात..

होर्डिंग भी प्यार के प्रतीक रंग गुलाबी रंग से बनाई गई थी। होर्डिंग पर प्रेमी ने लिखवाया था ‘मैरी मी ऐश्वर्या’।

अजीब किस्म के इस आशिक ने होर्डिंग के जरिए अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज क दिया।

पूरी होर्डिंग इंग्लिश में लिखी थी। छोटे अक्षरों में लिखा, जिस दिन मैंने आपको पहली बार देखा था मैं उसी दिन से आपका हो गया था,

मैं आपसे वादा कर हूं की मैं आपके साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगा, चाहें कुछ भी हो जाए।

कुछ देर बाद पुलिस ने हटवा दी होर्डिंग

प्यार के इजहार वाली होर्डिंग का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।

पुलिस मौके पर पहुंची और होर्डिंग हो हटवा दिया। यह होर्डिंग कब लगी, कैसे और किसने लगाई?

इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस अब होर्डिंग लगवाने वाले का पता लगा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related