Love :पड़ोसी संग घर बसाना चाहती थी महिला, पैसे देखकर नीयत हो गई खराब,फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love :पड़ोसी संग घर बसाना चाहती थी महिला, पैसे देखकर नीयत हो गई खराब,फिर…

Love :यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां एक महिला की पड़ोस के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई।

दोनों की दोस्ती प्यार में कब बदली किसी को पता नहीं चला। महिला अब पति के साथ नहीं रहना चाहती थी।

वह अब आगे दुनिया पड़ोसी के साथ बसाना चाहती थी, लेकिन पड़ोसी प्रेमी के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

पड़ोसी ने महिला को पूरी तरह से अपने झांसे में लेकर उससे घर में रखे

पैसे और जेवरात मंगवाए और फिर महिला को छोड़कर भाग निकला।महिला ने

युवक के खिलाफ सदर थाने में छेड़छाड़ और अमानत में खयानत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना एक जुलाई की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पहले वह

बदनामी के कारण मुकदमा नहीं लिखा रही थी। बाद में उसे लगा कि मुकदमा लिखाना जरूरी है।

आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह किसी और के साथ भी ऐसा कर सकता है

यह भी पढें :Call Girl को दिल दे बैठा सरकारी अफसर, पत्नी से तोड़ लिया रिश्ता,और फिर.. 

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक पवन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था।

पवन के कहने पर एक जुलाई की रात करीब दस बजे वह अपने घर से लाखों के जेवरात

और 50 हजार रुपये नकद लेकर निकली। आरोपित उसे कई घंटे ऑटो में इधर-उधर घुमता रहा।

इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की। उसे अच्छा नहीं लगा। अपना सामान वापस मांगा।

आरोपित उसे लेकर बिजलीघर चौराहे पर पहुंचा। वहां उसे एक जगह बैठा दिया।

कुछ देर में आने की बात बोलकर वहां से चला गया। उसके बाद लौटकर नहीं आया।

घटना के बाद वह बुरी तरह घबरा गई। अपने घर भी लौटने की हिम्मत नहीं थी।

अपनी मां के घर पहुंची। मां को पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि

मुकदमें में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related